यह सब माया कर परिवारा। प्रबल अमिति को बरनै पारा।।
जब मोह और काम ने ब्रह्मा जी शंकर जी सनकादिक नारद जी तक को नहीं छोड़ा तो इस संसार में ऐसा कौन है जो मोह और काम के वशीभूत नहीं हुआ।
रामजी ने नारद जी से कहा- हे मुनि सुनिए मोह तो उसके मन में होता है जिसके हृदय में ज्ञान-वैराग्य नहीं है।
2 (काम=कामना की पत्नी रति =आसक्ति)
आसक्ति का अर्थ लगाव है। आसक्ति से जीव को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा तो मिलती है, पर जब व्यक्ति को किसी से इतना अधिक लगाव हो जाता है कि वह उसके बिना रह नहीं पाता या उसे उसके अभाव में कुछ भी अच्छा नहीं लगता तो यह प्रवृत्ति आसक्ति बन जाती है, जो एक प्रकार का नशा है। किसी वस्तु के प्रति अत्यधिक रुचि होना ही आसक्ति है।आसक्ति एक बंधन है, जिसमें फंसकर जीव छटपटाता रहता है। आसक्ति के कारण पुनः जन्म पुनः मरण होता है।
3 (क्रोध =की पत्नी हिंसा) (हिंसा=हत्या,अनिष्ट या हानि) ऐसा कार्य जिसके करने से अन्य का अनिष्ट या हानि या असुविधा हो हिंसा की श्रेणी में आते है (सूत्र) किसी को तन, मन, कर्म, वचन और वाणी से यदि कोई नुकसान पहुँचता है तो वह हिंसा ही है। मन से अहित का सोचना, वाणी से बुरा अभद्र बोलना भी हिंसा है। जैन धर्म का तो मूलमंत्र ही अहिंसा परमो धर्म: कहा गया है। (परम =सबसे बड़ा)
4 (लोभ की पत्नी तृष्णा )
(सूत्र) संतो का मत जीव को संसार के सभी भोग प्राप्त भी हो जाये तो भी तृप्ति नहीं होती।
तृष्णा =जीव का स्वाभाव कितना भी मिल जाये पर संतोष नहीं होता मरते समय भी मनुष्य इसके पाश (बंधन) से बंधा रहता है। इसका नशा मनुष्य को बबला बना देता है भर्तहरि जी ने कहा मनुष्य जीर्ण हो जाता पर उसकी तृष्णा कभी जीर्ण नहीं होती वह तो नित्य नवीन ही बनी रहती है।
ज्ञानी तपस्वी शूरवीर कवि (कोविद=प्रकांड विद्वान) और सर्वगुणधाम ऐसा इस संसार में कोई भी नहीं है जिसकी लोभ ने मट्टी पलीत न की हो।
5 (दंभ की पत्नी मलिन आशा)
भुसुण्ड जी ने कहा हे पक्षीराज गरुड़जी! कलिकाल में तो कपट, हठ (दुराग्रह), दम्भ, द्वेष, पाखंड, मान, मोह और काम आदि (अर्थात् काम, क्रोध और लोभ) और मद ब्रह्माण्ड भर में व्याप्त है (दंभ=प्रतिष्ठा के लिए झूठा आडंबर, पाखंड)
6 (मद =की पत्नी अविद्या)
अहंकारी मूर्ख ही होता है मद में डूबा हुआ व्यक्ति अपने बारे में सदैव अच्छा ही सुनना चाहता है। उसकी चाहत होती है कि हर कोई उसकी तारीफ करे और उसे सम्मान दे। अहंकारी को किसी की भी बात सुनना पसंद नहीं होता है।
7 ( अधर्म की पत्नी स्पर्धा )
8 (अज्ञान की पत्नी दुर्गति)
ये सभी मिल कर संसार को दुखी कर रहे है।
जब माया पति अर्थात भगवान चाहेंगे तभी माया से जीव बच सकता है अन्यथा कोई बचने का उपाय नहीं है।
ब्रह्म माया को नहीं देखता,पर माया हमेशा ब्रह्म की ओर देखती रहती है यथाः
क्योकि
रामकथा कलि बिटप कुठारी। सादर सुनु गिरिराजकुमारी॥ सादर सुनु॥ राम चरित आदर पूर्वक सुनना चाहिए… Read More
बंदों अवधपुरी आति पावनि। सरजू सारि कलिकलुष नसावनि॥ सरयू का साधारण अर्थ स से सीता… Read More
अवध प्रभाव जान तब प्राणी। जब उर बसें राम धनु पाणी।। किस कारण अयोध्या को… Read More
बंदउँ संत असज्जन चरना। दुःखप्रद उभय बीच कछु बरना॥ जितनी वन्दना मानस में बाबा तुलसी… Read More
जिमि जिमि तापसु कथइ उदासा। तिमि तिमि नृपहि उपज बिस्वासा॥ अवतार के हेतु, प्रतापभानु साधारण… Read More
बिस्व बिदित एक कैकय देसू। सत्यकेतु तहँ बसइ नरेसू॥ अवतार के हेतु, फल की आशा को… Read More