असरन सरन बिरदु संभारी। मोहि जनि तजहु भगत हितकारी।।
अंगद ने कहा हे रघुनाथ मुझे आपकी कृपा की आवश्यकता है और आप कृपा के सागर हैं।और कृपालु ही दूसरों के दुख को दूर करने की सामर्थ्य रखते है। आप ही सुख के समुद्र हो। आपके केवल एक क्षण मात्र के स्पर्श से ही तीनों लोक सुखी हो सकते है।
दीन दयालु”—अंगद भक्त अपनी दीनता प्रकट करता है कि मैं अत्यंत दीन और असहाय हूँ, मुझ पर दया कीजिए। पिता का संरक्षण नहीं रहा और माता भी दूसरे के अधीन हैं, इसलिए अंगद अपने को दीन कहा है।
मोरें तुम्ह प्रभु, का भाव औरो के सब नाते पृथक पृथक होते है यदि एक जगह गुजारा नहीं हुआ तो दूसरी जगह चले जाते है पर मेरे तो सब कुछ केवल आप ही है तब में अन्यत्र कहाँ जाऊ ? हे प्रभु आप तो सबके हृदय के अंदर की जानने वाले है। (जलजाता= जलज, पद्म,कमल) (निर्बाह= गुजारा) (पतिआहू =विश्वास करें, यकीन करें या भरोसा करें)
यही सिद्धांत तो लखनलाल जी का है
मेरे प्रभु आप विश्वास करें, मैं आपको छोड़कर गुरु, पिता, माता किसी को भी नहीं जानता।
अतःहे प्रभु
आप तो राजा है राजाओ के व्यवहार को आप जानते है जरा विचार कर देखे कि एक राजा का पुत्र अपने पिता के बैरी राजा के आश्रित होकर कब तक सुखी रह सकता है? राजाओ की तो यही रीती है। लक्ष्मण जी ने रामजी से कहा भरतजी ने जो उपाय किया, वह बिल्कुल ठीक है। क्योंकि नीति भी यही कहती है
(सूत्र) शत्रु (रिपु) और ऋण (कर्ज) को कभी थोड़ा सा भी शेष नहीं रखना चाहिए। यदि शत्रु को अधूरा छोड़ा जाए या ऋण का थोड़ा भाग भी बाकी रह जाए, तो वह आगे चलकर फिर से कष्ट का कारण बनता है। इसलिए बुद्धिमानी इसी में है कि इन दोनों का पूर्ण रूप से निवारण कर लिया जाए,और ऐसा करना भी चाहिए। (नरनाहा= राजा)
यही विचार कर ही तो मेरे पिता बाली ने मुझे आपकी गोद मे डाला है प्रभु तजि भवन काज मम काहा।।पहला भाव यह है कि घर में मेरा क्या काम राजा श्री सुग्रीव जी है उनकी सहायता के लिए मंत्री गण एवं सेना है दूसरा भाव यह है कि घर बार छोड़ कर प्रभु की सेवा करनी चाहिये, जो प्रभु की सेवा छोड़ कर घर की सेवा करता है उस पर तो विधि कि वामता होती है (वामता= प्रतिकूलता, विरुद्धता) यथाः
श्री लक्ष्मणजी, श्री रामजी और श्री जानकीजी को छोड़कर जिसको घर अच्छा लगे, विधाता उसके विपरीत हैं। चरण की सेवा मिलना मुझको दुर्लभ है मैं उनका अधिकारी भी नहीं हूँ। अतः मैं घर की सब नीची से नीची सेवा करूँगा और दूर से ही आपके चरण कमलों को देख-देखकर भवसागर से तर जाऊँगा,भवसिन्धु पार हो जाऊँगा। ऐसा कहकर वे श्री रामजी के चरणों में गिर पड़े (और बोले-) हे प्रभो! मेरी रक्षा कीजिए। हे नाथ! अब यह न कहिए कि तू घर जा। नीचि टहल (सेवा) कहने का भाव यह की उच्च सेवा के अधिकारी भरत, हनुमान आदि है। (टहल= सेवा, ख़िदमत)
बालक ग्यान बुद्धि बल हीना। राखहु सरन नाथ जन दीना।।
जिसने रावण की सभा में अपना पैर खम्बे की तरह रख दिया था उस का भाव तो देखिये मैं बालक हूँ मुझ में न ज्ञान है, न बुद्धि और न ही बल है। यदि आप कहें कि राज्य और माता-पिता सदा साथ नहीं रहते, इसलिए धैर्य रखो, तो ऐसा ज्ञान मुझ में कहाँ है? यदि आप कहें कि सुग्रीव जी के साथ मिलकर रहो, तो मुझ में वैसी बुद्धि भी कहाँ है? और यदि आप यह कहें कि वह शत्रु-भाव रखे तो तुम उससे युद्ध करो, तो मुझ में ऐसा बल कहाँ है?
“सजल नयन”अंगद का प्रेम, भक्ति और विनय देखकर श्रीराम का हृदय द्रवित हो गया।श्रीराम जी के नेत्रों में जल भर आया श्रीराम के नेत्रों में जल आने का कारण था कि वे अंगद को चाहते तो हैं, परंतु राज्य पहले ही सुग्रीव को दे चुके है, इसलिए तत्काल अंगद को वह दे नहीं सकते। “उर लाएउ” बाली अंगद को श्रीराम की गोद में छोड़ गया था, वैसे ही श्रीराम ने अंगद को अपने हृदय में स्थान दिया।
निज उर माल बसन मनि
श्रीराम ने राजकीय वस्त्र, मणि (मूल्यवान रत्न), और माला देकर अंगद को अपना विशेष कृपापात्र बनाया। यह प्रसाद, सम्मान, अधिकार और अभयदान चारों का प्रतीक था। जैसे श्रीराम ने सुग्रीव को पुष्पमाला पहनाकर अभय किया था, वैसे ही अंगद को मणि-माला पहनाकर अभय,किया यह माला वस्त्र-भूषण पहनाकर यह संकेत देते है कि राज्य का उत्तराधिकारी अंगद ही होगा।और किष्किंधा की प्रजा भी जान ले कि श्रीराम की विशेष कृपा अंगद के साथ हैं। रामजी ने कहा कि भक्तों को डरकर भागना नहीं चाहिए। संसार रामजी का है, सब कुछ रामजी के अधीन है।
अंगद राजा बालि का पुत्र है अतः अंगद को उसके योग्य ही वस्त्र आभूषण चाहिए इस लिए रामजी ने अपने स्वयं के आभूषण पहनाए।
“बहु प्रकार समुझाइ” – श्रीराम ने अंगद को अनेक प्रकार से समझाया:
अंगद ने युवराज पद स्वीकार किया तो मर्यादा निभानी है अब डर या विनय के कारण पीछे हटना मर्यादा और प्रतिज्ञा के विरुद्ध होगा।अगर वह यहाँ रुकता है तो उसे युवराज बनाना व्यर्थ सिद्ध होगा।
अगर किष्किंधा का राज्य न मिले, तो अयोध्या राज्य अंगद को दिया जा सकता है।
लोग कहेंगे कि श्रीराम ने युवराज बनाकर फिर उसे नौकर बना लिया।स्वयं अंगद ने कहा था कि बाली उसे श्रीराम की गोद में देकर गया है, तो अब वह गोद छोड़कर सेवक की तरह कैसे रह सकता है?
उसकी माता तारा को पुत्र-वियोग से दुख होगा।
सुग्रीव ने कहा- हे पवनकुमार! तुम्हारे प्रारब्ध का अंत हो चुका है इस लिए रामजी ने तुमको अपने पास रख लिया है और हमारे प्रारब्ध का भोग अभी बाकि है अतः हम सभी उसको भोगने के लिए बिदा कर दिए गए।हे पवनकुमार! तुम पुण्य की राशि हो (जो भगवान ने तुमको अपनी सेवा में रख लिया)। जाकर कृपाधाम श्री राम जी की सेवा करो। सब वानर ऐसा कहकर तुरंत चल पड़े। (आगारा= भंडार)
जब तक वे श्रीरामजी के पास थे, तब तक उन्हें अपने घर की बिल्कुल सुधि नहीं थी।
बिसरे गृह सपनेहुँ सुधि नाहीं। जिमि परद्रोह संत मन माहीं॥
जब तक वे श्रीरामजी के पास थे, तब तक उन्हें अपने घर की बिल्कुल सुधि नहीं थी परंतु जब विदा होने का समय आया
परंतु जब विदा होने का समय आया, तब सब को घर की याद आने लगी मन में विचार आया कि बहुत दिन बीत गए, अब चलकर अपने-अपने परिवार से मिलें। इस आतुरता में सब वानर तुरंत तैयार हो गए।
अंगद ने कहा- हे हनुमान! सुनो-मैं तुमसे हाथ जोड़कर कहता हूँ, प्रभु से मेरी दण्डवत कहना और श्री रघुनाथजी को बार-बार मेरी याद कराते रहना।
सहजता, सरलता और सरसता की दृष्टि से इस प्रसंग में अंगदजी का भाषण संपूर्ण रामायण में निराला है। इस चरित्र को पढ़ते समय ऐसा अनुभव होता है मानो बाबा तुलसी के हृदय में अपने जीवन की व्यथा प्रबल रूप से उमड़ पड़ी हों।बाबा तुलसी को जन्म से ही माता-पिता का सुख नहीं मिलना, फिर गुरुदेव का वियोग, और उस पर भी पतिव्रता स्त्री का त्याग ऐसा जीवन कितना कष्टमय रहा होगा!
ऐसा प्रतीत होता है। इन परिस्थितियों में केवल एक रामजी का सहारा ही शेष रह जाता है इसी से प्रेरित होकर अंगदजी के इस भाषण की रचना हुई होगी, यदि यह भावना सत्य है, तो इस प्रसंग में अंगद का स्वर स्वयं साधक के अंतः करण की पुकार बन जाता है। ऐसा लगता है मानो यह वाणी किसी एक पात्र की नहीं, बल्कि हर उस जीव की है जो अपने जीवन के संघर्षों में केवल प्रभु को ही अपना अंतिम आधार मानता है।
रामकथा कलि बिटप कुठारी। सादर सुनु गिरिराजकुमारी॥ सादर सुनु॥ राम चरित आदर पूर्वक सुनना चाहिए… Read More
बंदों अवधपुरी आति पावनि। सरजू सारि कलिकलुष नसावनि॥ सरयू का साधारण अर्थ स से सीता… Read More
अवध प्रभाव जान तब प्राणी। जब उर बसें राम धनु पाणी।। किस कारण अयोध्या को… Read More
बंदउँ संत असज्जन चरना। दुःखप्रद उभय बीच कछु बरना॥ जितनी वन्दना मानस में बाबा तुलसी… Read More
जिमि जिमि तापसु कथइ उदासा। तिमि तिमि नृपहि उपज बिस्वासा॥ अवतार के हेतु, प्रतापभानु साधारण… Read More
बिस्व बिदित एक कैकय देसू। सत्यकेतु तहँ बसइ नरेसू॥ अवतार के हेतु, फल की आशा को… Read More