कर्म कमण्डल कर गहे,तुलसी जहँ लग जाय।सरिता, सागर, कूप जल

कर्म कमण्डल कर गहे,तुलसी जहँ लग जाय।

तुलसीदास ने कहा देने वाले स्रोत-नदी, समुद्र, कुएँ,  वृक्ष आदि समर्थ भी हैं और उदार भी, किन्तु वे (कमण्डलु=संन्यासियों का जलपात्र जो धातु, लकड़ी या दरियाई नारियल आदि का होता है) की धारण क्षमता से अधिक उसे दे ही  नहीं सकते। कमण्डल  अधिक जल पाने की प्रबल कामना लेकर दुनिया में कहीं भी घूम आये, चाहे जितनी विनती-मनुहार कर ले, किन्तु उसे अपनी धारण क्षमता से अधिक एक बूँद भी नहीं मिल सकती।देने वाला चाहे जितना समर्थ और उदार हो तथा लेने वाला चाहे जितना लालायित हो, लेन-देन तो पात्रता पर निर्भर करती है। यह तो जीव की भूल है कि कृपापात्र बनने के इच्छुक व्यक्ति अपनी पात्रता बढ़ाने की साधना करने के स्थान पर कृपासिन्धु से अधिक उदारता दिखाने की प्रार्थना करते रहते हैं। (दाता=देने वाला)  यदि अधिक उदारता दिखाये भी, और कुछ अधिक जल उड़ेल भी दे, तो वह जल  इधर-उधर बिखर जायेगा, कुछ काम नहीं आयेगा। वर्षा में पानी  बरसता है, किन्तु बड़े तालाबों से लेकर छोटे घरेलू बर्तनों तक में रुकता उतना ही पानी है, जितना वे धारण कर पाते हैं। इस को समझकर कृपा पाने के इच्छुक व्यक्ति जितना समय और प्रयास दाता को अधिक उदार बनाने  में लगाते हैं, उतना प्रयास  यदि अपनी पात्रता बढ़ाने में लगाने लगें, तो बात बनने लगे।

कर्म कमण्डल कर गहे,तुलसी जहँ लग जाय।
सरिता, सागर, कूप जल बूँद न अधिक समाय।

एक सुंदर भजन
उनकी करुणा में कोई कमी है नही
पात्रता में हमारी कमी रह गयी।।
उनकी ममता में कोई कमी है नही
योग्यता में हमारी कमी रह गयी।।
देह दुर्लभ दिया देव प्रभु ने हमें
जो है आधार सुख साधानो का बिमल
जो है आधार सुख साधानो का बिमल।।
उनकी समता में कोई कमी है नही
पात्रता में हमारी कमी रह गयी
उनकी समता में कोई कमी है नही
पात्रता में हमारे कमी रह गयी।।
प्रति दिवस आके मिलते है हमको प्रभु
फिर भी उनको ना हमने निहारा कभी
रवि के उगाने में कोई कमी है नही
नेत्राता में हमारे कमी रह गयी
रवि के उगाने में कोई कमी है नही
नेत्र ता में हमारे कमी रह गयी।।
दोष देता उन्हे नीच गिरधर व्यथा
दोष देता उन्हे नीच गिरधर व्यथा
छोड़ता है नही दोष दुरवसना
छोड़ता है नही दोष दुरवसना
उनकी क्षमता में कोई कमी है नही
सौम्यता में हमारे कमी रह गयी।।
उनकी करुणा में कोई कमी है नही
उनकी करुणा में कोई कमी है नही
पात्रता में हमारे कमी रह गयी
पात्रता में हमारी कमी रह गयी
योग्यता में हमारे कमी रह गयी
योग्यता में हमारे कमी रह गयी।।

————————————————————————

Mahender Upadhyay

Recent Posts

बंदों अवधपुरी आति पावनि। सरजू सारि कलिकलुष नसावनि॥

बंदों अवधपुरी आति पावनि। सरयू का साधारण अर्थ स से सीता रा से राम जू… Read More

1 day ago

अवध प्रभाव जान तब प्राणी। जब उर बसें राम धनु पाणी।।

अवध प्रभाव जान तब प्राणी।  किस कारण अयोध्या को विश्व का मस्तक कहा गया है।… Read More

1 month ago

बंदउँ संत असज्जन चरना। दुःखप्रद उभय बीच कछु बरना॥

संत-असंत वंदना जितनी वन्दना मानस में बाबा तुलसी ने की उतनी वंदना किसी दूसरे ग्रंथ… Read More

10 months ago

जिमि जिमि तापसु कथइ उदासा। तिमि तिमि नृपहि उपज बिस्वासा॥

जिमि जिमि तापसु कथइ अवतार के हेतु, प्रतापभानु  साधारण धर्म में भले ही रत रहा… Read More

1 year ago

बिस्व बिदित एक कैकय देसू। सत्यकेतु तहँ बसइ नरेसू॥

बिस्व बिदित एक कैकय अवतार के हेतु, फल की आशा को त्याग कर कर्म करते… Read More

1 year ago

स्वायंभू मनु अरु सतरूपा। जिन्ह तें भै नरसृष्टि अनूपा॥

स्वायंभू मनु अरु अवतार के हेतु,ब्रह्म अवतार की विशेषता यह है कि इसमें रघुवीरजी ने… Read More

1 year ago